फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-वार्डो में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्डों में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई भाजपा
विज्ञापन

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर के 26 में सात वार्डों को ही जीत सकी है। वहीं, अन्य वार्डों में पार्टी उम्मीदवार कहीं दूसरे, तीसरे तो कहीं छठवें व सातवें स्थान के लिए संघर्ष करते दिखे।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर भले ही कब्जा कर लिया हो लेकिन वार्डों में पार्टी संघर्ष करती नजर आई। यह भविष्य में होने वाले चुनाव के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। वार्डों के परिणाम पर नजर डालें तो भाजपा 26 में से सात वार्डों में विजयी पताका ही फहरा सकी है। इसमें वार्ड नंबर चार कृष्ण कुमार, वार्ड नंबर बारह आजादपुरा में मंजू लवली शर्मा, तेरह घुसयाना में कुंजलता, वार्ड नंबर 19 आजादपुरा में जगभान कुशवाहा, वार्ड नंबर 20 में शिवानी पाठक, वार्ड नंबर 25 में अनुराग चौबे, वार्ड नंबर 26 में अनुराग जैन शैलू शामिल हैं। वहीं, वार्ड नंबर एक सिद्दनपुरा में सुमन पांचवें, वार्ड नंबर दो में बसंती लारिया छठवें, वार्ड नंबर सात से रामकोटि छठवें, वार्ड नंबर आठ जुगपुरा में शीतल प्रसाद चौथे, वार्ड नंबर नौ में अशोक दूसरे, वार्ड नंबर दस में अमन जैन तीसरे, 11 सिविल लाइन तृतीय में भाजपा उम्मीदवार उर्मिला पांचवें, वार्ड नंबर चौदह रावतयाना द्वितीय में रिंकी चौथे, वार्ड नंबर 21 में कमला देवी तीसरे, वार्ड नंबर बाइस नदीपुरा में ब्रजेश नारायण छठवें, वार्ड नंबर पंद्रह गांधीनगर में मनमोहन चौबे दूसरे, वार्ड नंबर सोलह आजादपुरा प्रथम में गोकल प्रसाद सातवें, वार्ड नंबर सत्रह सिविल लाइन द्वितीय में संभव सिंघई चौथे, वार्ड नंबर अठारह में मनीष रावत भोलू तीसरे स्थान पर रहे हैं। इसके बाद भी भाजपा के कई नेता अन्य दलों के मुकाबले प्रदर्शन ठीक होने पर अपनी पीठ थपथपाने से नहीं चूक रहे हैं।
विज्ञापन

वार्डो में निर्दलीयों का रहा जलवा
नगर पालिका परिषद के 26 वार्डों में से 16 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। वहीं, भाजपा के सात, सपा के दो व कांग्रेस का एक उम्मीदवार विजयी हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें