फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चल सकी टमाटर प्याज की सरकारी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं चल सकी टमाटर प्याज की सरकारी दुकानें
विज्ञापन

ललितपुर। आसमान छू रहे सब्जियों के दाम को बाजार मूल्य से सस्ते में बेचने के लिए शासन द्वारा खोली गई सरकारी दुकानें जनपद में ज्यादा दिन नहीं चल सकीं। एक सप्ताह में ही बंद हो गईं। बाजार में इस समय सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। टमाटर और प्याज के दामों में दस से बीस रुपये की वृद्घि होने से गरीबों की थाली से यह दूर होते जा रहे हैं।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर बाजार मूल्य से सस्ती दर पर प्याज और टमाटर मुहैया कराने के लिए शहर में पांच दुकानें खोली गई थीं। इन दुकानों का नवंबर माह में शुभारंभ तो हो गया, लेकिन अधिक प्रचार- प्रसार नहीं होने के कारण लोगों को इसकी जानकारी नहीं लग सकी। किसी भी दुकान पर बहुत अधिक प्याज और टमाटर की बिक्री नहीं हो सकी। एक कारण यह भी रहा कि इन दुकानों पर एक किलोग्राम प्याज और टमाटर लेने की सीमा भी निर्धारित थी, जबकि गरीब व्यक्ति व्यक्ति आर्थिक तंगी के चलते एक किलो से भी कम प्याज व टमाटर लेने का इच्छुक रहता था। इसके चलते लोगों ने इन दुकानों से प्याज, टमाटर लेने में अधिक दिलचस्पी नहीं दिखाई और नतीजा यह रहा कि कोटेदारों को इन दुकानों को बंद करना पड़ा। नेहरूनगर में खोली गई दुकान के लाइसेंसधारी ओमप्रकाश पुरोहित ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने दो दिन दुकान चलाई, इसमें पहले दिन टमाटर बाजार मूल्य से कम रेट पर 45 रुपये प्रति किलोग्राम व दूसरे दिन 40 रुपए प्रति किलोग्राम में बेचे। जबकि प्याज पहले दिन 33 रुपये और दूसरे दिन 30 रुपये प्रतिकिलोग्राम के हिसाब से बेची गई, इसमें टमाटर की बिक्री 25 किलोग्राम और प्याज 50 किलोग्राम ही बिक सकी। हालांकि, दूसरी कुछ दुकानें पांच दिन भी खोली गईं, लेकिन अधिक लाभ नहीं होने के कारण लाइसेंसधारियों को यह दुकानें बंद करनी पड़ गईं।
विज्ञापन


बाजार में आसमान छू रहे प्याज, टमाटर के भाव
वर्तमान में प्याज, टमाटर के साथ ही अन्य सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, जो गरीब व्यक्ति की थाली की पहुंच से दूर हैं। सब्जी मंडी बाजार में टमाटर 60 रुपए प्रति किलोग्राम, प्याज 50 रुपए प्रतिकिलो, गोभी 30 रुपए प्रतिकिलो, बैगन 20 रुपए प्रति किलोग्राम, मटर 50 रुपए प्रति किलोग्राम और गाजर 60 से 80 रुपए किलोग्राम तक बिक रही हैं।
विज्ञापन


इनका कहना है-
जिन क्षेत्रों में प्याज, टमाटर की दुकानें खोली गई थी, वहां लोगों ने खरीदारी में अधिक रुचि नहीं दिखाई, इस वजह से काफी मात्रा में प्याज, टमाटर बच जाने से खराब हो रहा था। फिलहाल दुकानें बंद कर दी गई हैं।
रामजतन यादव, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें