फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा नहीं उठने से वापस नाली में फैल रही गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कचरा नहीं उठने से वापस नाली में फैल रही गंदगी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर में कचरा उठान की व्यवस्था बेहद खराब है, जिससे नालियां साफ सुथरी नहीं रह पा रही हैं। इसका ताजा उदाहरण अभिलाषा फिलिंग स्टेशन के पास बनी नाली है। यहां कचरा निकालने के बाद उसका उठान नहीं किया गया है।
साफ-सफाई का जिम्मा नगर पालिका परिषद का है। इसके बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। मंगलवार को नझाई बाजार के मुख्य गेट के सामने सड़क किनारे कंटेनर रखा हुआ है, इसमें डाले गए कचरे में आग लगा दी गई, जिससे आग की लपटें उठने लगीं। इसकी सूचना मिलने पर नगर पालिका कर्मियों ने इसे बुझाया। लेकिन, घंटों तक इसका धुआं फैलता रहा। वहीं, अभिलाषा फिलिंग स्टेशन के पास नाली की सफाई कर कचरा उसके पास ही छोड़ दिया गया, जिससे सड़क किनारे रखा कचरा वापस नाली में पहुंचने लगा। इसको लेकर स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी देखी जा रही है। डा. अमित चतुर्वेदी के सामने रखे कंटेनर के पास ही प्लास्टिक कचरा के ढेर लगा था। कुल मिलाकर शहर की साफ सफाई दुरुस्त नहीं हो पा रही है। हालांकि, विभागीय अधिकारी सफाई को बेहतर बता रहे हैं। उनका कहना है कि जहां भी सूचना मिल रही है, वहां से कचरा उठवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
कचरा जलाना अपराध
एनजीटी के अनुसार कचरा जलाना अपराध है। यदि कोई कचरा जलाते हुए पकड़ा जाता है तो उससे पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इसलिए कोई भी व्यक्ति कचरा कतई न जलाए। उन्होंने कचरा उठवाने की भी बात कही है।
आरके लवानिया
मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें