फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई राजस्व अधिकारी संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था में सुधार कराने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। स्कूली वाहनों पर क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को बिठाने पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है। रविवार को बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू द्वारा यातायात प्रभारी नासिर अली से मांग उठाई कि एक सप्ताह में शहर में वनवे ट्रेफिक प्रणाली का सख्ती से पालन कराया जाए। स्कूली वाहनों की मनमानी पर रोक लगाई जाए। वाहनों के अतिक्रमण करने आदि पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर राजमल जैन वरया, कदीर खांन, अमर सिंह बुंदेला, राजकुमार कुशवाहा, विनोद साहू, मुन्नाताजी, प्रदीप, अफजल पहलवान, हरबिंदर सिंह सलूजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कर्मचारी पर अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप
ललितपुर। सिंचाई राजस्व अधिकारी संघ की बैठक जिला कार्यालय सिंचाई विभाग कैंपस में आयोजित हुई। इसमें राजघाट निर्माण खंड के एक कर्मचारी द्वारा संघ के जिला अध्यक्ष के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया व शासन द्वारा चलाए जा रहे भू माफियाओं/अवैध कब्जा धारकों पर शासन की मंशा अनुरूप सिंचाई विभाग द्वारा कार्रवाई में अवरोध उत्पन्न करने का आरोप लगाया। इससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। उक्त कर्मचारी पर शीघ्र जांच कर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने की स्थिति में संघ अनशन करने को बाध्य होगा। बैठक में जिलाध्यक्ष शहजाद अली, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रासिद खान, जिलाउपाध्यक्ष कलीम हुसैन, हरी प्रकाश द्विवेदी, अंकित रावत, अभिषेक शुक्ला, मुस्ताक अली, अमित शिवहरे, अरविंद दुबे, गोविंद कुशवाहा, वीरन लाल, अभिषेक रावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें