लखनऊ जा रहे शिक्षा मित्रों को ललितपुर में रोका
ललितपुर। लखनऊ धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे शिक्षामित्रों को रविवार को शाम चार बजे उस समय रोक लिया गया। जब वह ललितपुर स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस के आने का इंतजार कर रहे थे। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब एक दर्जन शिक्षामित्रों की पहचान करते हुए उन्हें रोक लिया। यही नहीं, कुछ घंटे तक कोतवाली में बैठाए रखा। ऐसी ही कार्रवाई तालबेहट पुलिस द्वारा की गई है। उधर, जिलाध्यक्ष भगवत बैस का कहना है कि पुलिस ने शिक्षामित्रों को लखनऊ जाने से रोक दिया है। इसके बाद भी कई शिक्षामित्र निजी वाहनों से लखनऊ निकल चुके हैं।