फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नगर की 60 हजार आबादी को जल्द मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मोहल्ला आजादपुरा, लेड़ियापुरा, चौकाबाग में जल्द ही नगरीय स्वास्थ्य केेंद्र खुलेंगे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अस्पतालों में सामान शिफ्ट किया जा रहा है। जुलाई के पहले सप्ताह में अस्पतालों का संचालन शुरू किया जाएगा। इससे नगर क्षेत्र की 60 हजार की आबादी को जल्द ही घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होंगी।
विज्ञापन

शहर में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की तर्ज पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जा रहे हैं। यहां एक एमबीबीएस चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स, वार्डब्याय, स्वीपर आदि कर्मचारी तैनात होंगे। इससे इन अस्पतालों में पीएचसी जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराईं जा सकेंगी। इसमें प्राथमिक उपचार व जांच की सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों को सामान्य समस्या के लिए भी मेडिकल कॉलेज की कतार में नहीं लगना होगा।
-
इन स्थानों पर खोले जाएंगे अस्पातल
नगरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर आजादपुरा, लेडि़यापुरा, चौकाबाग आदि क्षेत्रों में अस्पताल खोले जा रहे हैं। इन अस्पताल में डॉ. सोनाली तिवारी, डॉ. प्रीति पासवान, डॉ. अनस अंसारी आदि एमबीबीएस चिकित्सक तीन माह पहले नियुक्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नगर में तीन अरबन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित करने के लिए सामान शिफ्ट किया जा रहा है। इसको स्थापित कर अस्पताल को जल्द ही चालू किया जाएगा।
-डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें