फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दिनेश सिंह महरौनी और विनोद मिश्रा बने पाली थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने दो निरीक्षक और आठ उप निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा को थाना पाली प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। थाना बार प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह को कोतवाली महरौनी प्रभारी, उप निरीक्षक अजमेर सिंह भदौरिया को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष बार नियुक्त किया गया। चौकी बांसी प्रभारी कुलदीप राणा को चौकी प्रभारी कैलगुवां, कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक संजीव धामा को चौकी प्रभारी चिकलौआ, उप निरीक्षक महाराज सिंह को थाना बानपुर से चौकी अमझरा घाटी प्रभारी बनाया गया। उप निरीक्षक अभिषेक पवार को कोतवाली तालबेहट से बांसी चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक दिनेश कुमार त्रिपाठी को चौकी प्रभारी चिकलौआ से थाना मड़ावरा में तैनात किया गया है। चौकी प्रभारी कैलगुवां संत किशोर शुक्ला को थाना मड़ावरा और पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक मूलचंद्र को थाना जखौरा स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें