फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जनपद में 5.90 लाख गोवंश का होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में आगामी 15 जुलाई से खुरपका का टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने सभी विकास खंड में टीमें बनाई गई हैं। घर-घर जाकर यह टीमें टीकाकरण करेंगी।
विज्ञापन

गोवंश को खुरापका व मुंहपका बीमारी से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने टीकाकरण अभियान की रूपरेखा तैयार की है। इसके तहत प्रत्येक ब्लाॅक में चार सदस्यी टीम का गठन किया है। प्रत्येक टीम में चिकित्सा अधिकारी सहित आठ लोगों की तैनाती होगी। इसमें पशुधन प्रसार अधिकारी, पैराफिट, पशुमैत्री व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल होंगे। यह टीमें उन्हीं जानवरों को लगाएंगी, जो विभाग में पंजीकृत हैं, साथ ही उन्हें टैग लगे हुए हैं। बिना टैग के जानवरों का टीकाकरण नहीं किया जाएगा। विभाग इस टीकाकरण के साथ बरसात में जनित अन्य बीमारियों का भी सर्वे कराया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 15 जुलाई से यह अभियान प्रारंभ किया जाएगा। जनपद में 5.90 लाख पशुओं को यह टीका लगाने को लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें