फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदनामी से परेशान युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बदनामी से परेशान युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन

ललितपुर। जखौरा थाने के बांसी निवासी जितेंद्र ने बदनामी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जितेंद्र चोरी का आरोप लगाए जाने से परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि जितेंद्र पुत्र लक्ष्मीनारायण उम्र 25 साल मजदूरी का कार्य करता था। बुधवार की शाम जब घर के सदस्यघर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान वह अपने कमरे में चला गया और मां की साड़ी का फंदा बनाकर छत के कुंदे से फांसी लगा ली। रात को उसका बड़ा भाई आया और उसके कमरे के पास जाकर दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया। कोई उत्तर न मिलने पर जब दरवाजा खोलकर देखा तो जितेंद्र का शव फांसी के फंदे पर लटका देख। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। मृतक के चाचा संतोष ने आरोप लगाते हुए बताया कि विगत दिवस जब वह कस्बे के कुछ लोगों के साथ नहाने गया था। इसी दौरान साथ गए लोगों ने एक व्यक्ति का पर्स उससे चोरी करवा लिया और पर्स में रखे पैसे लेकर उस पर चोरी का आरोप लगाकर बदनाम कर दिया। इससे वह परेशान चल रहा था और इसी कारण क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दो भाईयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें