फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेल लिपि में अनासक्त महायोगी पुस्तक का लोकार्पण् किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेल लिपि में अनासक्त महायोगी पुस्तक का लोकार्पण किया
विज्ञापन

आचार्य विद्यासागर महाराज को पंचायत ने समर्पित की अनुपम कृति
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मूक बधिरों के लिए पहली वार ब्रेल लिपि में अनुवादित आध्यात्मिक पुस्तक अनासक्त महायोगी का लोकार्पण संत आचार्य विद्यासागर महाराज के सानिध्य में म मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री शरद जैन ने अतिशय जैन तीर्थ खजुराहो में किया। ललितपुर में चातुर्मासरत जैन मुनि अविचल सागर महाराज की प्रेरणा एवं मुनि प्रणम्य सागर महाराज द्वारा रचित आध्यात्मिक पुस्तक को आचार्य विद्यासागर महाराज एवं गुरुनाम गुरु आचार्य ज्ञानसागर महाराज के जीवनव्रत पर आध्यारित चम्पू महाकव्य का ब्रेल लिपि में अनुवाद कर जैन विद्यापीठ सागर द्वारा प्रकाशित किया गया।
अनासक्त महायोगी का लोकार्पण ब्रह्मचारी सुनील भैया इंदौर, अविनाश भैया भोपाल, नितिन भैया खुरई ने जैन पंचायत के धार्मिक आयोजन समिति के संयोजक सिंघई मनोज जैन बबीना प्रबंधक जिनेंद्र जैन, महेंद्र चौधरी, नरेंद्र जैन चूना, आलोक सिंघई ने कराया। इस मौके पर राज्यमंत्री शरद जैन ने कहा यह पुस्तक मूक वहिर दिव्यांगों के लिए वरदान सावित होगी जिसमें प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से आचार्य के संस्मरण उनके जीवन में परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस पुस्तक प्रकाशन में जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डा. अक्षय टड़ैया ने श्रेष्ठियों को प्रेरित किया, जिससे यह महान उपयोगी कृति मूर्तिरूप हो सकी। यह पुस्तक देश के सभी मूकविहर दिव्यागों के विद्यालयों के वाचनालय में रखी जाएगी जिसके माध्यम से जरूरतमंद लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मुनिपुंगव सुधासागर का दीक्षादिवस कल
मुनिपुंगव सुधासागर महाराज का दीक्षा दिवस नगर के सुधासागर कन्या इंटर कालेज में 10 अक्टूबर को सुबह 8 बजे मुनि अविलच सागर महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। उक्त जानकारी जैन पंचायत के मीडिया प्रभारी अक्षय अलया ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें