फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश में ही सड़कों पर फैल गया कीचड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्की बारिश में ही सड़कों पर फैल गया कीचड़

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। आसमान से गायब चल रहे मेघ देर रात्रि जमकर बरसे। हालांकि, यह बारिश कुछ घंटों की रही लेकिन इससे शहर की सड़कों पर कीचड़ हो गया। सुबह जब लोग घरों से निकले तो कीचड़ भरी सड़कों से निकलना मुश्किल हो गया।
सितंबर के दूसरे सप्ताह से बारिश थमी हुई है। गत दिवस अचानक मौसम ने ऐसी करवट बदली कि साफ सुथरे आसमान में एक बार फिर काले बादल नजर आने लगे। देर रात्रि तो तेज बूंदों के साथ बरसे। कुछ घंटे की बारिश में सड़कों पर कीचड़ फैल गया। जिस कर्बला रोड पर मोहर्रम के मद्देनजर मोरम डलवाई थी, वह कीचड़ में तब्दील हो गई तो विदुआ कालोनी की कच्ची सड़कों से निकलना मुश्किल हो गया। सिविल लाइन स्थित चांदमारी, बसुंधरा कालोनी की कच्ची सड़कों की भी यही स्थिति हो गई। इससे स्थानीय लोगों की परेशानी अचानक बढ़ गई। बता दें कि शहर के अधिकांश सड़कों पर छोटे-बड़े गड्ढे हैं जो नगर पालिका के लिए किरकिरी बने हुए हैं। शहरवासियों द्वारा इनके सुधार के लिए लगातार मांग की जा रही है। पिछले दिनों डोल ग्यारस पर जल विहार को देखते हुए पालिका ने खस्ताहाल सड़कों के गड्ढे भरने की कार्रवाई की है, इसके बाद भी तमाम सड़कों पर गड्ढे समाप्त नहीं हो पाए हैं। इस पर शुक्रवार की बारिश ने सड़कों की स्थिति और बिगाड़कर रख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका ने बगल में ही नहीं भरे गड्ढे
नगर पालिका ने जल विहार के मद्देनजर जुलूस मार्ग के गड्ढे भरे लेकिन पालिका कार्यालय के बगल से निकली सड़क के गड्ढों को भरने से छोड़ दिया। गौरतलब है कि बीते महीनों में एक टेलीकाम कंपनी ने इस सीसी रोड पर नाली खोदकर केबिल बिछाई थी, जिसका कुछ हिस्सा आज भी नाली के रूप में दिखाई देता है। जिसे न तो संबंधित कंपनी ने सही तरीके से भरा और अब नगर पालिका भी इस खुदी नाली पर ध्यान दे रही है, जिससे चालकों को यहां से निकलते समय वाहन की स्पीड कम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें