फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा बैठक 1

विज्ञापन
विज्ञापन
सात अनुपस्थित चिकित्सकों से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

पिछले महीने किए गए निरीक्षणों में मिले थे ड्यूटी से गैरहाजिर
डीएम की अध्यक्षता में किया गया समीक्षा बैठक का आयोजन
ललितपुर। डीएम मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में शासन के निर्धारित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की 61 प्रपत्रों पर जुलाई महीने की समीक्षा बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले महीने 49 निरीक्षण किए, जिसमें कुल सात चिकित्सक अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने अनुपस्थित चिकित्सकों से स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही बताया कि दो नये चिकित्सकों की भर्ती हुई है।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति और पेंशन योजनाओं की समीक्षा के दौरान डीएम ने छात्रवृत्ति वितरण और पेंशन के सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निराश्रित महिला पेंशन की समीक्षा में बताया कि खंड विकास अधिकारी बार पर छह, बिरधा पर चार, जखौरा 34, मड़ावरा पर 35, महरौनी पर 30, तालबेहट पर 21 और उप जिलाधिकारी सदर पर 51, महरौनी तीन, पाली पर छह और तालबेहट पर छह नवीन आवेदन जांच के लिए लंबित हैं। डीएम ने सभी को जल्द जांच कर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आवास योजना ग्रामीण में बताया कि जिले के गांवों में 1680 आवासों लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष 1268 परिवारों का चयन किया गया था और 916 परिवारों को आवास की प्रथम किस्त दी जा चुकी है। पेयजल योजना के तहत सात में से तीन योजनाओं का कार्य पूरा किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने शेष पेयजल योजनाओं का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में कराये गये रीबोर कार्यों के सापेक्ष भुगतान अवशेष है, जिसे कार्य योजना अनुमोदन उपरांत किया जाएगा। विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत द्वारा बताया गया कि नगरीय क्षेत्रों में अंडरग्राउंड लाइन का कार्य चल रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता, विद्युत को निर्देशित किया गया कि अर्द्धनिस्तारित मामलों को शीघ्र निस्तारित करना सुनिश्चित करें। आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण की समीक्षा में बताया कि 13 आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण लक्ष्य है। इसमें से 12 का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। विकासखंड तालबेहट के ग्राम बिगारी में एक आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य विवाद के कारण रोक दिया गया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत डिजिटाइज्ड कार्डों के सापेक्ष नगरीय क्षेत्र में 99.77 प्रतिशत एवं ग्रामीण क्षेत्र में 99.11 प्रतिशत कार्डों में आधारकार्ड फीडिंग की कार्रवाई की जा चुकी है। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के संबंध में बताया गया कि 22 सड़कों, जिनकी लंबाई 165.910 है। इनको गड्ढामुक्त करने का कार्य लक्षित था, जो शत-प्रतिशत पूर्ण करा लिया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें