जबरन कब्जा कर निर्माण का आरोप
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम बिरारी निवासी एक परिवार के लोगों ने उनकी आराजी पर विपक्षियों पर जबरन कब्जा कर निर्माण करने और उन्हें आराजी से हटाने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से उक्त अवैध निर्माण व कब्जा रुकवाने की गुहार लगाई है।
ग्राम बिरारी निवासी गरीबा और हीरालाल ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि वह आराजी संख्या 964/3 रकवा 1.659 हैक्टेयर पर ग्राम बिरारी के अपने सहकाश्तकारों के साथ काबिज हैं और उपरोक्त आराजी ललितपुर से कैलगुवां रोड जाने वाले मार्ग से लगी हुई है। उक्त आधा दर्जन विपक्षी उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण कराना चाहते हैं और उन्हें उनकी ही आराजी से हटाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने जब विपक्षियों को उक्त जमीन पर निर्माण्सा करने व मैटेरियल एकत्रित करने से रोका तो उक्त लोग बौखला गए और उनके साथ गाली गलौच करने लगे। जब उसने गालियां देने से मना कियसा तो उक्त लोग उन्हें जान से मारने को आमादा हो गए और निर्माण कार्य करने में कोई रुकावट डालने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ितों ने जिलाधिकारी से उनकी आराजी पर विपक्षियों द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण व कब्जा रुकवाने की गुहार लगाई है।