फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सुबह उठते ही शुरु हो रही बिजली चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अब सुबह उठते ही शुरू हो रही बिजली चेकिंग
विज्ञापन

बिजली चोरी में आठ पर एफआईआर, 21 कनेक्शन काटे
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बिजली विभाग ने अब बिजली चोरों को पकड़ने के लिए सुबह उठते ही चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सुबह छह बजे से बिजली टीमें मुहल्लों में घूमकर विद्युत चेकिंग कर रही हैं। शनिवार को हुई बिजली चेकिंग में आठ उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी में एफआईआर दर्ज कराई गई, जबकि 21 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता डीआर विमलेश के निर्देशन में बिजली विभाग के अभियंताओं द्वारा अब बिजली चोरी पकड़ने के लिए नई रणनीति तैयार की है, जिसके तहत अब सुबह छह बजे से ही विद्युत चेकिंग अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया है, ताकि जब उपभोक्ता सुबह-सुबह घर पर ही मिल जाएगा और बिजली चोरी भी आसानी से पकड़ी जा सकेगी, हालांकि इसी समय घरों में नलों से पानी के लिए मोटरें भी खूब चल रही होती हैं, जिससे उनके लोड का भी आंकलन आसानी से हो सकता है। शनिवार को बिजली विभाग की टीम ने शहर के मुहल्ला सरदारपुरा, रावरपुरा में बिजली चेकिंग अभियान चलाया, सुबह छह बजे से टीम गलियों में पहुंच गई और घर-घर में लगे मीटरों की जांच की। लोड भी बढ़ाया और घरों के अंदर लगे मीटरों को बाहर कर नए मीटर लगाए। हालांकि इतनी सुबह से कई घरों की कुुंडिया भी खुली थीं, जिससे टीमें आगे बढ़ गई और कहीं गड़बड़ी पाए जाने पर लोगों के घरों की कुंडियां खटखटाई। विभागीय टीमों द्वारा शनिवार की चेकिंग में कुुुल 21 विद्युत कनेक्शन काट दिए गए, जबकि अलग से केबल डालकर या फिर मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पाए जाने पर आठ उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर के लिए कोतवाली में तहरीर दी। वहीं घरों के अंदर मीटर पाए जाने पर कुल नौ नए मीटर घरों से बाहर लगवाए गए। टीम में उपखंड अधिकारी पंचम महेश प्रसाद, अवर अभियान पंकज मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें