फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन

बानपुर। कस्बा बानपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विगत एक सप्ताह से फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा है। अस्पताल आने वाले मरीजों को चिकित्सक न मिलने से बिना उपचार के ही वापिस जाना पड़ रहा है। इसका खामियाजा लोगों को परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है।
शासन द्वारा लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास कर रहा है। लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण सारे प्रयास असफल हो रहे है। इसका नजारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बानपुर में देखने को मिल रहा है। जहां पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो चिकित्सकों की तैनाती की गई थी। लेकिन वर्तमान में एक भी चिकित्सक अस्पताल में मौजूद नहीं है। फार्मासिस्ट के सहारे मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इससे मरीजों को बीमारी की मार झेलनी पड़ रही है। ऐसी भीषण गर्मी में लोगों को बुखार, लू और संक्रामक बीमारियां हो रहीं है। इससे लगभग सैकड़ों मरीजों को का आना जाना लगा रहता है। साथ ही थाना होने के कारण लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में लोगों व मरीजों को बार सीएचसी व जिला अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। साथ ही चिकित्सक न होने से कस्बा के प्राईवेट चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ रहा है। साथ ही गरीब व असहाय लोग आर्थिक रुप से कमजोर होने के कारण बीमारियों का उपचार नहीं करा पा रहे है तो वहीं, धनाड्य लोग निजी चिकित्सकों का सहारा लेकर उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो चिकित्सक तैनात थे, जिनमें से एक चिकित्सक पीजीआई के लिए चयन हो गया है। वह ट्रेनिंग के लिए बाहर गए हैं। वहीं, दूसरे चिकित्सक की पत्नी की तबीयत खराब है, जिससे वह अवकाश पर हैं। बार सीएससी अधीक्षक ने काम चलाऊ व्यवस्था के लिए तैनात किया है।
- डा. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें