अन्नपूर्णा सेवा संघ का स्थापना दिवस मनाया
ललितपुर। जिला अस्पताल में आने वाले गरीब मरीजों और तीमारदारों को समाजसेवियों की मदद से भोजन उपलब्ध करवाने वाली संस्था अन्नपूर्णा सेवा संघ का तीसरा स्थापना दिवस जिला अस्पताल में मनाया गया।
शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने गरीबों को खाना परोस कर किया। सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल में मरीजों को भर्ती कराने वाले दूर दराज के लोगों को संस्था द्वारा पुण्य का कार्य के उन्हें भोजन कराया जाता है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एसके वासवानी ने संस्था को बधाई दी। उपजिलाधिकारी महेश चंद्र दीक्षित ने कहा कि जरूरत मंदों को भोजन कराना सबसे पुण्य का काम है।
भोजनशाला के संचालन में सहयोग प्रदान करने वालों को अतिथियों द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कारसेवकों में कंचन सिंह, प्रमोद सक्सेना, आदर्श रावत, हरचरण बाबा, सरेश अग्रवाल, महेश चंदेल, अजय जैन, समद खान, प्रदीप ग्वाला, अरविंद्र जैन नेत्र चिकित्सालय अध्यक्ष, जगजीत सिंह, बाबी सरदार, नरेंद्र यादव फौजी, शंकर यादव, सविता जैन, आदि शामिल है। संस्था अध्यक्ष अमित प्रिय जैन ने बताया कि भोजनशाला के 6 सौ सदस्य बन चुके हैं। संरक्षक बीके अग्रवाल ने बताया कि अन्नपूर्णा सेवा संघ में लगभग 130 सदस्यों की आवश्यकता है। इस मौके पर ज्योति सिंह, अर्चना अग्रवाल, गीता मिश्रा, ज्ञानमदन जैन, डॉ सौरभ देवलिया, अज्जू, कन्हैंयालाल नामदेव, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा व प्रभात सराफ आदि मौजूद रहे।