फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों को खुला आमंत्रण दे रहे नंगे ट्रासफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों को दावत दे रहे खुले में रखे ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

ललितपुर। विद्युत विभाग नागरिक जीवन की सुरक्षा को लेकर किस हद तक बेपरवाह है, इसका अंदाजा नगर में जगह-जगह खुले में रखे ट्रांसफार्मरों को देखकर लगाया जा सकता है। दुकानदारों को जान हथेली पर रखकर ट्रांसफार्मर के समीप ही अपनी दुकानें संचालित करना पड़ती हैं। इससे न केवल दुकानदार बल्कि आम जनमानस के लिए खतरा पैदा हो गया है।
शहर में विद्युत आपूर्ति को सुचारु बनाने के उद्देश्य से करीब एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। इनमें से अधिकांश स्थानों पर ट्रांसफार्मरों को खुला छोड़ दिया गया है। बमुश्किल एक दो स्थानों पर इनके आसपास जाली लगाई गई है। बांध के किनारे जाली लगाई गई है जो नाकाफी साबित हो रही है, नईबस्ती विहारी के राशन के पास ट्रांसफार्मर पर लगी जाली को प्रचार सामग्री टांगने की जगह बना ली है। वहीं, तलैयापुरा में रखे ट्रांसफार्मर का फाउंडेशन चटक गया है, महावीर प्याऊ के समीप रखे ट्रांसफार्मर को बगैर कटीले तार घेरे यूं ही छोड़ दिया गया है। कमोवेश यही स्थिति आजादपुरा देहरे मंदिर के पास, नेत्र चिकित्सालय के पास की है। महावीर प्याऊ से सटकर चाय, पकौड़ी के ठेले लगते हैं। इन पर खाने के शौकीनों की भीड़ लगी रहती है। इससे थोड़ा सा दूर चलने पर सावरकर चौक अटा मंदिर के सामने रखा ट्रांसफार्मर भी बिना सुरक्षा घेरा के रखा है। इससे सटकर ही एक महिला ने सब्जी बेचना शुरू कर दिया है। इस तरह की स्थिति हादसों को खुला आमंत्रण दे रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

.......
एस्टीमेट स्वीकृत होने पर कराएंगे निर्माण
बगैर सुरक्षा घेरा के रखे ट्रांसफार्मरों की पहचान कराने के लिए सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद ऐसे ट्रांसफार्मरों का एस्टीमेट बनवाएंगे, जब स्वीकृत हो जाएगा तो इसका निर्माण भी शुरू करा देंगे।
डीआर विमलेश
अधिशासी अधियंता विद्युत, ललितपुर
.......

फोटो- 09
कैप्सन- विपिन कुमार
हादसों का है इंतजार
ट्रांसफार्मरों पर आए दिन अतिरिक्त लोड बना रहता है, ऐसे में ट्रांसफार्मर में कभी भी कोई फाल्ट हो सकता है। इसकी चपेट में कोई भी व्यक्ति आ सकता है। विद्युत विभाग को इसके रखरखाव पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

विपिन कुमार
स्थानीय नागरिक
......
फोटो- 10
ट्रांसफार्मर से सटकर दुकान चलाना गलत
करंट किसी की भी जान ले सकता है। जब ट्रांसफार्मर की बात है तो यहां कभी भी हादसा हो सकता है। दुकानदारों को ट्रांसफार्मर से दूर अपनी दुकान चलाना चाहिए। इस मामले में नगर पालिका और विद्युत विभाग दोनों ही उदासीन हैं।
उत्कर्ष नायक, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें