फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ मजदूर व्यापार वैलफेयर सोसायटी की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
फुटपाथ मजदूर व्यापार वैलफेयर सोसायटी की बैठक
विज्ञापन

ललितपुर। फुटपाथ मजदूर व्यापार वेलफेयर सोसायटी की बैठक सदर कांटे पर हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सरकारों ने फुटपाथ पर मजदूरी करने वालों के लिए कोई कार्य संपन्न नहीं कराया और न ही उनको स्थापित किया। शासन द्वारा योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा रहा था। नगर पालिका द्वारा फुटपाथ वालों को फेरी गुमटी के नाम पर रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। मगर किसी प्रकार का सर्वे या मौका मुआयना नहीं किया जा रहा है। जो नगर पालिका में जाकर रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। इससे वास्तविक गुमटी फेरी फुटपाथ मजदूरों के हक पर डाका ढाला जा रहा है। नगर पालिका को मौके पर जाकर मुआयना कर रजिस्ट्र्रेशन संपन्न कराकर शासकीय योजनाओं का लाभ वास्तविक व्यक्ति को मिले। बैठक में ओम प्रकाश अहिरवार, मुकेश, रिंकू नामदेव, अजय कुशवाहा, विक्रम सिंह, सुभाष चौरसिया, अमर सिंह, रोहित कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

शोक सभा
ललितपुर। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ की शोक सभा संघ कार्यालय पर हुई। जिसमें सिंचाई निर्माण खंड प्रथम में कार्यरत श्री गोकुल प्रसाद विश्वकर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस मौके पर आनंद स्वरुप, राजेंद्र कुमार सैन, शिवनंदन, धर्मपाल सिंह, ग्याप्रसाद, कल्यान सिंह, रविशंकर तिवारी, भगवानदास कुशवाहा, विश्वनाथ, राजेश सेन, महेश रजक, अमर सिंह, नीलेश कुमार, कमलेश, रामकुमार, छोटेलाल, रामचरन, धनीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय आवाहन पर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की
ललितपुर। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ने राष्ट्रीय आवाहन पर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की । जिसमें सभी डाकघरों के कर्मचारियों ने प्रधान डाकघर में आकर अपनी मांगों को लेकर अनुशासित विरोध प्रदर्शन किया। सभा में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध किया। प्रस्तावित मांगों में खाली पडें रिक्त पदों को भरने, जीडीएस कमेटी रिपोर्ट के आधार पर समस्त ग्रामीण डाक सेवकों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा सरकारी कर्मचारियों का उत्पीड़न रोकना, पार्ट टाइम कर्मचारियों की मजदूरी सातवें वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित करना, आदि मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान जिनेंद्र कुुमार जैन, संजीव उपाध्याय, रवींद्र कुमार, राघवेंद्र चतुर्वेदी, दिनेश कुमार, देवेंद्र सचान, लक्ष्मण सिंह, रंजीत प्रसाद, रामविहारी सोनी अन्य हड़ताल में सम्मलित रहे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ की बैठक 25 को
ललितपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ की बैठक 25 अगस्त को कंपनीबाग में सुबह 10 बजे आयोजित की जा रही है। जिसमें जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी व विकासखंड कार्यकारिणी पदाधिकारी व समस्त ग्राम रोजगार सेवकों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की हैै। यह जानकारी मीडिया प्रभारी शंकर दयाल झा ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें