26 को आएंगे प्रभारी मंत्री
ललितपुर। प्रदेश सरकार के कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही 26 अगस्त को जिले के दौरे पर आएंगे। यहां वह विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। 25 अगस्त की शाम पुष्पक एक्सप्रेस से लखनऊ से चलकर 26 की सुबह 02.44 पर ललितपुर स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस पहुंचेंगे। सुबह सात बजे स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेकर दस बजे पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। साढ़े ग्यारह बजे से वह विभिन्न विभागों के साथ विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। चार बजे स्थानीय भ्रमण के बाद शाम साढ़े छह बजे जिला कोर समिति की पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 27 अगस्त की सुबह नौ बजे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के पश्चात शाम साढ़े पांच बजे कुशीनगर एक्सप्रेस से गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।