फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 123 यात्रियों से 50 हजार रुपये वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। कुल 123 बिना टिकट, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फैलाने, धूम्रपान करने वाले लोगों को पकड़ा। उनसे 50 हजार 515 रुपये राजस्व की प्राप्ति की गई।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक झांसी दीपक कुमार सिन्हा व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट यात्रियों की जांच के लिए रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया गया। अवैध तरीके से यात्रा करने वाले बचते नजर आए। इस अभियान के तहत प्लेटफार्म पर गंदगी फैलाने वाले दस व धूम्रपान करने वाले तीन लोगों पर कार्रवाई अमल में लाई गई। कुल 123 चालान काटे गए, जिससे 50515 रुपये की रेल राजस्व की वसूली हुई। अभियान के दौरान मुख्य टिकट निरीक्षक संजय सोनकर, एससी वैश्य, ताज अब्बास, रोहित झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें