फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 50 जांचे होंगी, एक घंटे में मिलेगी रिर्पोट

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अब जनपद के कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच जिला अस्पताल में हो सकेगी। शासन ने ट्रू-नेट मशीन उपलब्ध करा दी है। इस मशीन से आठ घंटे में 25 जांचें व दिन भर में 50 जांचें हो सकेंगी। एक घंटे में जांच रिपोर्ट मिलेगी। अब मशीन को शिफ्ट करने में एक सप्ताह का समय लगेगा।
विज्ञापन

देश में फैली वैश्विक बीमारी नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। संक्रमण की जानकारी करने के लिए थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है, जिसमें लक्षण मिलने पर संदिग्ध व्यक्ति की जांच के लिए सैंपल लिया जाता है। जांच रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन किया जाता है। लेकिन, बीमारी को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के दौरान भारी संख्या में प्रवासी मजदूरों के आने से अधिक सैंपल जुट रहे थे, जांच मशीनें भी कम पड़ रही हैं। मेडिकल कॉलेज झांसी में मशीन उपलब्ध होने के कारण सैंपलों को झांसी भेजा जा रहा है। जहां सैंपल अधिक होने पर कई व्यक्तियों की रिपोर्ट तीन दिन बाद मिल पा रही है, इससे लोगों में जांच को लेकर उत्सुकता रहती है। हालांकि, अब कोरोना जांच के लिए शासन ने जिले को ट्रू- नाट मशीन उपलब्ध करा दी है। मशीन को जिला अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। मशीन के उपलब्ध होने से सैंपलों को झांसी भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 50 सैंपलों की जांच हो सकेगी। आठ घंटे में 25 जांचें होगी। दो शिफ्टों में जांच की जाएगी। यह मशीन एक घंटा में जांच रिर्पोट उपलब्ध करा देगी। इसके लिए चार चिकित्सकों समेत तीन लैब टेक्नीशियनों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मशीन को शुरू करने के लिए प्लेटफार्म बनाया जा रहा है। मशीन का इंजीनियर आते ही मशीन के पार्टों को फिट कर दिया जाएगा। इसके बाद मशीन से जांच शुरु हो सकेगी।
ट्रू- नाट मशीन के संचालन के लिए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जेएस बक्शी, एसीएमओ डा. आर के सोनी, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. देशराज सिंह व जिला अस्पताल के सीएमएस डा. एसके वासवानी को प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना जांच के लिए शासन ने मशीन उपलब्ध करा दी है। इसकी शिफ्टिंग का कार्य शुरु हो गया है। तैयारी होने के बाद चालू कराया जाएगा।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
जिला अस्पताल में मशीन आने से अब संदिग्धों की कोरोना जांच रिपोर्ट आने में समय नहीं लगेगा। रिपोर्ट के लिए अगले दिन तक इंतजार नहीं करना होगा।
- डॉ. देशराज सिंह, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें