फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पेयजल संकट से जूझ रहे 50 परिवार, ध्यान नहीं दे रहे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली/ललितपुर। नगर पंचायत के वार्ड पांच में बस स्टैंड के पास 50 परिवार पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। यहां पर नगर पंचायत द्वारा बोर करवाकर पाइपलाइन डालकर नल लगवाये गए थे, लेकिन बोर फेल होने से पानी की सप्लाई ठप है। नगर पंचायत के नल शोपीस बने हुए हैं। मोहल्लावासियों को हैंडपंप के सहारे रहना पड़ रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बने हुए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत में पेयजल सुविधा के लिए जल संस्थान द्वारा पाइपलाइन डाली गई है। वार्ड पांच के बस स्टैंड क्षेत्र में पेयजल सुविधा के लिए लगभग दो वर्ष पहले नगर पंचायत ने मुक्तिधाम के पास बोर कराकर पाइपलाइन डलवाई थी। क्षेत्र में नल लगाए गए थे, लेकिन इनमें अब तक पानी की एक बूंद तक नहीं आई है। इससे क्षेत्र में पेयजल समस्या बनी हुई है। अब गर्मियों में हालत और भी बदहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें