फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में 49 पद खाली, इलाज और पढ़ाई प्रभावित

Sat, 07 Nov 2026 12:10 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिले भले ही दो वर्ष हो गए हों। लेकिन, अब तक प्रोफेसरों की कमी पूरी नहीं हो सकी है। वर्तमान में 89 सृजित पदों के सापेक्ष महज 40 प्रोफेसर हैं, जबकि 49 पद रिक्त बने हुए हैं। वहीं 17 प्रोफेसर संविदा पर कार्यरत हैं। ऐसे में कॉलेज में शिक्षण कार्य के साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित बनी हुई हैं। ऐसे में मेडिकल काॅलेज की सुविधाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के संचालित होने से कई विभागों का विस्तार हो गया है। साथ ही ओपीडी को भी विस्तारित कर दो-दो कक्षों में संचालित कराया जा रहा है। पैथोलॉजी में भी कई जांचें बढ़ गईं हैं। वहीं वर्तमान में एमबीबीएस के तीन बैच के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। लेकिन, अब तक कॉलेज में प्रोफेसर चिकित्सकों की कमी पूरी नहीं हो सकी है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 89 प्रोफेसरों के पद स्वीकृत हैं। इनमें आचार्य के 17 पद हैं, जिसके सापेक्ष वर्तमान में महज पांच कार्यरत हैं। 12 पद रिक्त बने हुए हैं। वहीं सह आचार्य के सृजित 27 पद के सापेक्ष 11 कार्यरत व 16 पद रिक्त बने हुए हैं। वहीं सहायक आचार्य के 45 पदों के सापेक्ष 42 भरे हुए हैं। तीन पद रिक्त बने हुए हैं। इससे मेडिकल कॉलेज में चिकित्सीय सेवाओं के साथ ही चिकित्सा शिक्षा भी प्रभावित बनी हुई है। यहां पर एक विभाग की ओपीडी दो-दो कक्षों में संचालित हो रही है। इनमें एक में ही सहायक व सह आचार्य बैठ रहे हैं। शेष में जेआर व एसआर संचालित हो रहे हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

-
वर्तमान में स्थाई व संविदा की यह है स्थिति
पदनाम - सृजित - तैनात - रिक्त
आचार्य - 17 - 05 - 12
सह आचार्य - 27 - 11 - 16
सहायक आचार्य - 45 - 42 - 03
कुल - 89 - 58 - 31
-
मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसरों की कमी को पूरा करने के लिए भर्ती प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जल्द ही रिक्त पदों को भरा जाएगा।
- डॉ. गजेंद्र सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें