ललितपुर। दिवाली पर्व पर पटाखों की तेज ध्वनि से बचाव जरूरी है। चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि लापरवाही से बहरापन हो सकता है। तेज शोर से कान की नाजुक कोशिकाएं और पर्दा फट सकते हैं, जिससे सुनने की क्षमता कम हो सकती है।
इससे दर्द और चक्कर आने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। प्रकाश पर्व दिवाली को लेकर बाजारों में खासी रौनक देखी जा रही है। लोग खरीदारी में व्यस्त हैं और बच्चे, युवा तथा बड़े सभी पटाखा व आतिशबाजी चलाने की सामग्री खरीद रहे हैं। इनमें कई पटाखे अधिक तेज ध्वनि वाले होते हैं, जो कानों को प्रभावित कर सकते हैं। कई बार तेज ध्वनि से कान की नाजुक कोशिकाएं और पर्दा फटने का खतरा रहता है। ऐसे में सुनने की क्षमता कम हो जाती है। वहीं, कई लोगों में दर्द और चक्कर आने जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। यही नहीं, कई बार कान में भनभनाहट भी शुरू हो जाती है। इसके लगातार रहने से अधिक परेशानी बढ़ जाती है। इसकी चपेट में बच्चे और बुजुर्गों के आने का अधिक खतरा रहता है।
000000000
चिकित्सकों की सलाह
मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग के सहायक आचार्य अनुपम मिश्रा ने बचाव की सलाह दी है। उनका कहना है कि पटाखों को चलाने में बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। अपने घर, स्कूल और अस्पताल के पास पटाखे बिल्कुल न चलाएं। पर्व को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाना चाहिए। पटाखों से दूरी बनाए रखना महत्वपूर्ण है।
0000000000000
सुरक्षित दिवाली मनाएं
बच्चों और बुजुर्गों को पटाखों से दूर रखें। फुलझड़ी और अन्य आतिशबाजी को भी लोगों से दूर रखना चाहिए। इससे आगजनी का भी खतरा बना रहता है। दिवाली पर्व को दीप जलाकर, रंगोली बनाकर, मिठाई बांटकर और परिवार के साथ समय बिताकर मनाएं।
पटाखों को घर, स्कूल व अस्पताल से दूर चलाएं, अधिक तेज आवाज के पटाखों को चलाने से बचाव करें, सीमित पटाखा चलाएं।- डॉ. अनुपम मिश्रा, सहायक आचार्य, ईएनटी विभाग, मेडिकल कॉलेज