फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश ले जाए जा रहे 48 गोवंश पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। महरौनी कोतवाली के अंतर्गत कस्बा के निकट से निकली महरौनी नहर के पास मध्य प्रदेश बेचने को ले जाए जा रहे 48 गोवंश पुलिस ने पकड़ लिए। मौके से दो गोतस्कर भी हिरासत में ले लिए गए। चार आरोपी भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय गोरक्षा वाहनी झांसी के जिलाध्यक्ष केके तिवारी, गोरक्षा प्रमुख बजरंग दल बबीना देवेंद्र तिवारी गोवंशों का पीछा करते हुए आ रहे थे। इसकी जानकारी जिला प्रभारी गोसेवा मंडल महरौनी सुरेश पुरोहित और तहसील अध्यक्ष दीपक तिवारी को देकर बताया कि मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से मालवा के लिए चार दर्जन गोवंशों को अवैध तरीके से महिला समेत छह व्यक्ति ले जा रहे हैं। इस पर गोसेवकों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर सीओ महरौनी फूलचंद्र और कोतवाली प्रभारी अलमा अहिरवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने महरौनी नहर के पास से दो लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि चार लोग भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए गोवंश को गोशाला के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान संख्या में पुलिस और गोरक्षा दल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें