फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: डीएपी 4621 मीट्रिक टन उपलब्ध, तीन हजार मीट्रिक टन की आज आएगी रैक

Sat, 31 Oct 2026 01:56 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में डीएपी की खाद 4,621 मीट्रिक टन उपलब्ध है, जबकि तीन हजार मीट्रिक टन की डीएपी की रैक शनिवार को आने की संभावना है। इसके बाद यूरिया की रैक भी आना है।
विज्ञापन

जनपद में किसानों को रबी की फसल के लिए डीएपी खाद वितरण किया जा रहा है। इसके तहत जनपद में वर्तमान में डीएपी की उपलब्धता कुल 4,621 मीट्रिक टन है, जबकि एपीके की उपलब्धता भी 7,565 मीट्रिक टन होना बताया गया है। जिनका निजी खाद की दुकानों के साथ ही सहकारी समितियों पर भी वितरण किया जा रहा है। हालांकि खाद की डिमांड और आवश्यकता को देखते हुए जनपद में आज शाम तक डीएपी की 38 बैगन की एक रैक आने की संभावना है। इसमें 38 बैगन में डीएपी और चार बैगन में एनपीके आ रहा है। जबकि इसके बाद आरसीएफ और इफको की यूरिया की रैक भी आ ही है, जो जल्द ही आने की संभावना है। हालांक वर्तमान में जनपद में यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिसके तहत जिले में कुल 22,110 मीट्रिक टन यूरिया की उपलब्धता बताई गई है। जिला कृषि अधिकारी रंजीत चौरसिया ने बताया कि वर्तमान में जिले में पर्याप्त मात्रा में डीएपी और एनपीके उपलब्ध है। जबकि और भी रैक आ रही है। किसानों को निजी दुकानों व सहकारी समितियों से लगातार डीएपी का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें