फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मेडिकल कॉलेज में जन्मे 46 राधा-कान्हा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मेडिकल कॉलेज में 21 बालिका और 25 बालक समेत 46 बच्चों ने जन्म लिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बच्चों के जन्म होने पर परिवार के लोगों की खुशी दोगुनी हो गई। इन बच्चों के किसी ने नाम राधा, किशोरी, श्रीजी, रखा तो बालकों में कान्हा, कृष्णा, गोविंदा रखा।
विज्ञापन




श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन किसी को संतान की प्राप्ति हो जाए तो वह अपने आप को भाग्यशाली मानते है और इसे अपने परिवार पर ईश्वर की कृपा भी समझते हैं। शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर सभी घरों में तैयारियां चल रहीं थीं। वहीं कई परिवारों में खुशियां उस समय दो गुनी हो गई, जब जन्माष्टमी के पर्व पर उनके घर में कृष्ण और राधा रूपी बच्चियों की किलकारी गूंजी। मेडिकल कॉलेज में जन्माष्टमी पर 46 बच्चों ने जन्म लिया। इनमें 21 राधा और 25 कान्हा ने जन्म लिया। परिजनों ने मिठाई बांटकर व एक दूसरे को खिलाकर खुशी मनाई। बच्चों के जन्म पर परिजनों ने कहा श्री कृष्ण के जन्म पर जन्मे बच्चों का नाम राधा और कृष्ण के नाम पर ही रखेंगे।
विज्ञापन


-



फोटो- 27

कैप्सन- सुखवती



श्रीकृष्ण के जन्मदिन के दिन पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है, जो भगवान का आर्शीवाद है। पुत्र का नाम कान्हा रखेंगे।

- सुखवती



-

फोटो- 28



कैप्सन- राजाबेटी

जन्माष्टमी के पर्व पर ताई बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पर्व के दिन पुत्र होना भगवान श्रीकृष्ण की कृपा है।



- राजाबेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें