फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 मिले नए कोरोना संक्रमित, संख्या बढ़कर पहुंची 2270

विज्ञापन
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार को एक स्वास्थ्य कर्मी समेत 45 नए संक्रमित मरीज मिलेे हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2270 पहुंच गई है। इनमें 37 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 1864 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र महरौनी के एक स्वास्थ्य कर्मी व शहर के मोहल्ला तलैयापुरा निवासी तीन, सिविल लाइन निवासी दो मासूम समेत पांच, मोहल्ला तालाबपुरा निवासी पांच, मोहल्ला गांधीनगर निवासी चार, सरायपुरा निवासी दो व नदीपुरा, सिद्धन रोड, लक्ष्मीपुरा, स्टेट बैंक के पीछे, इलाइट चौराहा निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं तहसील तालबेहट अंतर्गत मोहल्ला चौबयाना निवासी चार, सिविल लाइन निवासी एक, मोहल्ला गंज निवासी चार, पीएनबी के पास निवासी एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। ब्लॉक जखौरा के ग्राम दैलवारा निवासी दो, मसौराखुर्द निवासी एक, ग्राम डिल्ले कुमरौला निवाई में एक, विनैकाटोरन निवासी एक, ग्राम टैंनगा निवासी एक पॉजिटिव पाया गया है।
---------
521 सैंपलों की नहीं आई जांच रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लगातार सैंपल ले रहा है। लेकिन समय पर जांच रिपोर्ट नहीं आ रही है। यहां पर तीन दिन से अब तक के 521 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मंगलवार को कोरोना जांच के दौरान 45 व्यक्तियों में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों से संपर्क कर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें