फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पहिया वाहनों से हटाई काली फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चार पहिया वाहनों से हटाई काली फिल्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए यातायात विभाग द्वारा बुधवार को वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें चार पहिया वाहनों से काली फिल्म को हटाया गया। साथ ही दो पहिया वाहनो के प्रपत्रों की जांच कर कागज न पाए जाने पर चालन किए गए।
वाहन चालकों नियमों की अनदेखी कर रहे थे तो चार पहिया वाहनों में काली फिल्म अधिक देखी जा रही थी। जिस पर अमर उजाला ने शहर में दौड़ रही काली फिल्म लगी गाड़ियां नामक शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की थी। जिसको पुलिस अधीक्षक डा. ओपीसिंह ने संज्ञान में लेते हुए यातायात विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिस पर यातायात विभाग ने बुधवार को तुवन चौराहे पर वाहन चैकिंग अभियान चलाया। जिसमें 12 चार पहिया वाहनों को रोक कर काली फिल्म हटाईं। साथ ही वाहनों पर चालन किया गया। साथ ही दो पहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान पांच वाहनों से 23 सौ रुपए का जुर्माना बसूला गया। इसके साथ ही जिसमें नंबर प्लेट पर स्पष्ट नंबर अंकित कराने के निर्देश दिए। नंबर की जगह अन्य शब्द लिखे होने पर प्लेटों को हटवाया गया। साथ ही प्रपत्रों की जांच की गई। जिसमें प्रपत्र न पाए जाने पर वाहनों का चालन किया गया। इस दौरान यातायात प्रभारी प्रवीन कुमार ने वाहन चालकों नियमों के प्रति जागरुक किया। जिसमें उन्होंने बताया कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। हैल्मेट पहन कर वाहन चलाएं। यातायात नियमों का पालन करें। यातायात प्रभारी ने कहा कि यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान हेड कांस्टेबिल नरेंद्र सिंह, कांस्टेबिल दीपक कुमार, इसरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
दिन में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
शहर में दिन में दौड़ रहे भारी वाहनों से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। जिसको ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक डा. ओपीसिंह ने पूर्व में चल रहे तुवन चौराहा, वर्णीचौराहा से शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों के लिए सुबह दस से 11 बजे व शाम को पांच बजे से छह बजे की अनुमति को प्रतिबंधित लगा दिया है। अब शहर में भारी वाहन सुबह छह बजे से शाम को नौ बजे तक के लिए प्रतिबिंधत कर दिया गया है। शहर में अब भारी रात को नौ बजे से सुबह छह बजे तक प्रवेश कर सकते हैं। यह जानकारी यातायात प्रभारी नासिर अली ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें