फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक बूथ पर जोड़े जाएंगे पचास नए सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक बूथ पर जोड़े जाएंगे पचास नए सदस्य
विज्ञापन

बूथों की कराई जा रही ग्रेडिंग
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। आजादपुरा स्थित मैरिज गार्डन में भारतीय जनता पार्टी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव व आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव में दुबारा बेहतर प्रदर्शन दोहराएगी।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे ने कहा कि 25 अक्टूबर तक बूथों की ग्रेडिंग की जाएगी। प्रत्येक बूथ से पचास सदस्य बना कर उसकी सूची मुख्यालय में जमा की जाएगी। 31अक्टूबर को होने वाली रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 25 अक्टूबर तक विधानसभा स्तर तक प्रभारी बनाये जाएंगे। नवंबर माह की शुरुआत में लोकसभा और विधानसभा चुनाव समितियों की बैठकें झांसी में आयोजित होगी। जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड ने कहा कि जिस तरह हमने लोकसभा, विधानसभा, नगरपालिका चुनाव जीते हैं, उसी तरह आगामी लोकसभा चुनाव भी जीतेंगे। प्रत्येक हालत में 25 अक्टूबर तक बीएलए की सूची तैयार की जानी है। एक दिसंबर से पंद्रह दिसंबर तक पार्टी पद यात्रा का आयोजन करेगी और छब्बीस जनवरी को कमल दीप का कार्यक्रम किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जे के सिंह, राजकुमार जैन, सुशील, आशीष रावत, नगरपालिका अध्यक्ष रजनी साहू, रामेश्वर सड़ैया, घनश्याम साहू, मोर्चा अध्यक्ष गौरव गौतम, बेबी राजा बुंदेला, हरिश्चंद्र रावत, विनोद अगरिया आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड व संचालन जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें