फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी की आपूर्ति से हो रही बीमारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दूषित पानी की आपूर्ति से हो रही बीमारियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर में जलसंस्थान द्वारा की जा रही दूषित पानी की आपूर्ति से लोग बीमार हो रहे व संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। शहरवासियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर में बीते दो माह से जल संस्थान द्वारा की जा रही आपूर्ति में दूषित पानी आ रहा है जिससे कई लोग बीमार हो रहे हैं व कई लोगों को गले संबंधी बीमारियां हो रही हैं। शिकायती पत्र में बताया गया कि कई बार इस संबंध में जल संस्थान को सूचित किया जा चुका है। पर अभी तक आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ है। इसके बाबजूद भी संबंधित विभाग के द्वारा जल आपूर्ति में किसी भी प्रकार का सुुधार नहीं किया जा रहा है। शहरवासियों ने जिलाधिकारी से जलसंस्थान के अफसरों पर कार्रवाई करने व स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष काशीराम कुशवाहा, सुनील देवलिया, हरीश कपूर, आशीष कुमार मित्तल एड, रमेश चौरसिया, हरीओम शरण नायक, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, राजेश पाठक, राहुल सेन, आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें