फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी, एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
एससी, एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद का आह्वान
विज्ञापन

ललितपुर। जिले के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों ने छह सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। वोट के खातिर एससी, एसटी एक्ट को पुराने स्वरूप में बहाल किए जाने पर नाराजगी जाहिर की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डा. एसपी पाठक ने आरोप लगाया है कि वोटों की राजनीति के चलते केंद्र सरकार ने एससी, एसटी एक्ट को पूर्व स्थिति में बहाल कर दिया है। इसमें बिना सुनवाई, जांच के गिरफ्तार करने का कानून लाया जा रहा है। सरकार के इस कदम से पिछड़े, अल्पसंख्यक, सामान्य वर्ग व व्यापारी समाज आहत है। देवकी नंदन ठाकुर महाराज सहित समाज के प्रबुद्घ वर्ग ने छह सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। व्यापारी नेता नवनीत किलेदार ने व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौपा जाएगा। बैठक में महेंद्र जैन मयूर, महेंद्र सतभैया, नवीन सिंघई, राजीव सुड़ेले, प्रदीप त्रिपाठी, सुरेश बड़ेरा, जिनेंद्र पंसारी, मनीष सड़ैया, संजय मोदी, अज्जू बाबा, पंकज जैन बिरधा, प्रदीप सतरवांस, मनमोहन जड़िया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें