फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय: तालबेहट सीओ विनोद सिंह राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पदक से नवाजे जाएंगे सीओ विनोद सिंह
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिस क्षेत्राधिकारी तालबेहट विनोद सिंह को मैलीटोरियस सर्विस रिवॉर्ड (पुलिस पदक) से नवाजा जाएगा। 36 साल के कार्यकाल में बेहतर काम और साफ-सुथरी छवि पर उनका चयन किया गया है। राष्ट्रपति द्वारा यह सम्मान 15 अगस्त को कानपुर में दिया जाना था, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से पुरस्कार अब किसी और दिन दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह को भी 26 जनवरी 2017 को इस पदक से नवाजा जा चुका है।

सीओ विनोद सिंह 1982 से पुलिस विभाग में सेवा दे रहे हैं। कार्यकाल में उन पर किसी तरह का आरोप नहीं लगा है और न ही विभागीय दंड दिया गया है। इस पर पुलिस पदक के लिए जून में उनका नाम भेजा गया था। यह पुरस्कार पुलिस विभाग में दीर्घकालीन सेवाएं, उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। इस बार के स्वतंत्रता दिवस पर मिलने वाले पुलिस पदक में उनका नाम शामिल किया गया है। इससे पहले 2006 में उन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए प्रदेश के राज्यपाल द्वारा पदक और प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा विभागीय मंत्रियों और विभाग की ओर से लगभग चार सौ पदक और प्रशस्तिपत्र से सम्मानित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी करेंगे एसआई व सिपाही का सम्मान
पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह बिरधा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक संत कुमार और स्वाट टीम में शामिल कांस्टेबिल श्याम सुंदर को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसआई और सिपाही को उनके सराहनी कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें