फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ आफिस में पटल परिवर्तन के नाम पर हुई रस्म अदायगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ आफिस में पटल परिवर्तन
विज्ञापन

लंबे समय से एक स्थान पर कार्य कर रहे थे कर्मचारी
कई कर्मचारियों में दिख रहा है असंतोष
ललितपुर। कार्यालय में लंबे समय बाद पटलों के हुए परिवर्तन में रस्म अदायगी निभाई गई है। इसमें से दो पटलों का चार्ज तो दो दिन के अंदर ही संशोधित कर दिया गया। वहीं, कई बाबू तो ऐसे हैं जो इस परिवर्तन से संतुष्ट नहीं हैं। इससे पटल परिवर्तन कार्यालय में चर्चा का विषय बन गया है।
बीते कई वर्षों से सीएमओ कार्यालय में कार्यरत बाबुओं के पटल का परिवर्तन नहीं हुआ था। इससे विभागीय कामकाज प्रभावित होने लगे थे। यही नहीं, विभिन्न पटलों की सूचनाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही थी। इसे अमर उजाला ने प्रमुखता से सालों से एक पटल पर काम कर रहे बाबू नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसर हरकत में आ गए। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए लंबे समय से डटे कुछ बाबुओं के पटलों में परिवर्तन कर दिया है। लेकिन इस परिवर्तन में झोल ही झोल नजर आ रहा है। इसमें वरिष्ठ सहायक जगदीश प्रसाद सुड़ेले से झोलाछाप का कार्य लेकर अब इसे नरोत्तमदास गुप्ता को दे दिया गया। वहीं, जिला महिला चिकित्सालय में तैनात राजकुमार जैन प्रशासनिक अधिकारी की सेवानिवृत्ति से होने पर इसी पद पर राजाराम को भेजा गया है। इससे पहले राजाराम के पास वेतन सेल का समस्त कार्य, चिकित्सा अधिकारियों का वेतन बनाने का कार्य एवं अपलोडिंग, आयकर रिपोर्ट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी के लेखाव अधिष्ठान, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रथम का लेखा व अधिष्ठान, जनसूचना अधिकार का चार्ज था, जिसे अब इंद्रपाल सिंह को आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन में ही बदला आदेश
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 28 जुलाई को झोलाछाप का कार्य इंद्रपाल सिंह को सौंपा था। इस आदेश को संशोधित करते हुए इसकी जिम्मेदारी वरिष्ठ लिपिक नरोत्तम गुप्ता को दे दी गई है। इसी तरह जिला महिला अस्पताल में राजकुमार जैन के सेवा निवृत्त होने पटल पर इस पद पर मनोज कुशवाहा को भेजा गया था। जिसे संशोधित करते हुए राजाराम को इसका जिम्मा दे दिया गया है।

नियम संगत हुए पटल परिवर्तन
बाबुओं के पटल परिवर्तन नियम संगत हुए हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। यदि किसी बाबूओं को कोई समस्या है तो उसे हल कर लिया जाएगा।
डा. प्रताप सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें