- फिर नहीं हो सका बस स्टैंड पार्किंग का ठेका
- सोमवार को निर्धारित तिथि को किया निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नगर पालिका परिषद बस स्टैंड पार्किंग का ठेका कराने में नाकाम हो रही है। सोमवार को ठेके की तिथि निरस्त कर दी गई। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मामले में कोई खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं है।
नगर पालिका परिषद अपने राजस्व को बढ़ावा के लिए विभिन्न पार्किंग के ठेके करती है। इसमें बस स्टैंड पार्किंग शुल्क, कैंटीन बाल क्रीड़ा स्थल, मृत पशु शव निस्तारण का ठेका अप्रैल माह में बोली दाताओं की कमी के चलते नहीं हो पाया था। जिसका दोबारा ठेका कराने के लिए सोमवार को बोली की तिथि तय की गई, लेकिन इसे निर्धारित तिथि में नहीं किया जा सका। किन परिस्थितियों में ठेका की तिथि निरस्त हुई, उस पर कोई कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। ठेका की बोली निरस्त होने को लेकर विभिन्न चर्चाएं हैं। इस बारे में अधिशासी अधिकारी का कहना है कि इस ठेके को जल्द ही कराया जाएगा।
......
नीलामी की निरस्त
बस स्टैंड पार्किंग की नीलामी तिथि निर्धारित की गई थी। उक्त नीलामी निरस्त कर दी गई है।
रजनी साहू
अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद
.....
दोबारा तिथि के लिए भेजी फाइल
ठेका की तिथि दोबारा तय करने की अनुमति के लिए अध्यक्ष के पास भेजी गई है। इसमें तीस जून की अनुमति मांगी गई है।
अवनींद्र कुमार
अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद