फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण आज से
विज्ञापन

दूसरे चरण में 40 बच्चे व 16 गर्भवती महिलाएं हैं लक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
जिला टास्कफोर्स समिति ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में गत दिवस मिशन इंद्रधनुष के दूसरे चरण की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के चार विकास खंडों के चिकित्साधीक्षक (एमओआईसी) और ब्लॉक स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधिकारी (एचईओ) को योगेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी और डा. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा 21 मई से शुरू हो रहे दूसरे चरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

इम्यूनाईजेशन नोडल अधिकारी डॉ. हुसैन खान ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण 21 से 25 मई तक चलाया जाएगा, जिसमें छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पांच गांव लिए गए है, जिनका दूसरे चरण के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया जा चुका है। इसके लिए हर गांव में सर्वे किया जा चुका है। वहीं, ड्यू लिस्ट के आधार पर छूटे हुए 0-2 वर्ष के 40 बच्चों और 16 गर्भवती महिलाओं को लक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक में सभी एमओआईसी और एचईओ को निर्देश दिये गए। उन्होंने बताया कि मिशन इंद्रधनुष जनपद में पिछले तीन सालों से कारगर है, हालांकि ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत यह मिशन पहली बार चलाया जा रहा है। इसके तहत मिशन इंद्रधनुष का तीसरा चरण जून में चलाया जाएगा। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने सभी एमओआईवी एवं एचईओ को कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करने के निर्देश दिये। अपने अपने क्षेत्र में जाकर छूटे हुये बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करने को कहा, जिससे परिणाम सौ फीसदी प्राप्त हो सके। मिशन के दूसरे चरण में 40 बच्चों एवं 16 गर्भवती महिलाओं को लक्षित किया गया है जिसमें बिरधा के दो गांव मैलवारा खुर्द और पिपरिया वंशा से क्रमश: छूटे हुये 10 बच्चों एवं 4 गर्भवती महिलाओं तथा 14 बच्चों एवं 6 गर्भवती महिलाओं को लिया गया है। मड़ावरा के बिदौनिया में 3 बच्चों एवं 1 गर्भवती महिलाओं, महरौनी के सिमरिया में 6 बच्चों एवं 1 गर्भवती महिला तथा बार के खाखरौन में 7 बच्चों एवं 4 गर्भवती महिलाओं को लक्षित किया गया है। बैठक में जिला मुख्य विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दोहरे व डा. आरके सोनी, मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. एसके बासवानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें