फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 415 ग्राम पंचायतों को मिले 27.75 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद की 415 ग्राम पंचायतों को पांच माह में 27.75 करोड़ रुपये मिले हैं। इस राशि से विकास कार्यों का खाका खींचा जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि राशि से कार्ययोजनाओं में शामिल कार्य, सड़क, नाली व सरकारी भवनों का कायाकल्प कराया जाना है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सभी कार्यों को कराया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को विकास कार्य के लिए राज्यवित्त से धनराशि दी जाती है। प्रत्येक माह एक राशि दी जाती है। ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो गया था, जिस पर 27 मई को ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किया गया था। पांच माह की राज्य वित्त की राशि आ गई है। 415 ग्राम पंचायतों के लिए पांच माह का 27.75 कराेड़ रुपये आए हैं।
अब ग्राम पंचायतों में आवश्यकता अनुसार पहुंच मार्ग में पेवरब्रिक्स, सीसी सड़क, पुलिया, ग्राम पंचायतों के विद्यालयों का कायाकल्प, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन आदि की मरम्मत व निर्माण कार्य और कार्ययोजना में शामिल विकास कार्य कराए जाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह ने बताया कि विकास कार्यों को कराने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही विकास कार्यों को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें