फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राजकीय बालगृह और संप्रेक्षण गृह के निरीक्षण में व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

Sat, 31 Oct 2026 01:58 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला निरीक्षण समिति ने शुक्रवार को दैलवारा स्थित राजकीय बाल गृह बालक और नेहरूनगर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया। जिला विधिक एवं सेवा प्राधिकरण के सचिव देवप्रिय सारस्वत, अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बालकों की सुरक्षा, खानपान, स्वास्थ्य, शिक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बच्चों से बातचीत कर भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा की जानकारी ली। बच्चों ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया। टीम ने शिक्षण कक्ष, रसोईघर और शयन कक्ष सहित अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने बच्चों के स्वास्थ्य, भोजन और चिकित्सा सुविधाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में नियमित साफ-सफाई के साथ बच्चों की पढ़ाई, व्यावहारिक प्रशिक्षण और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें