फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराहट ब्लॉक में शामिल होंगीं 41 ग्राम पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में बनने वाले नए विकास खंड नाराहट में 41 ग्राम पंचायतें शामिल की जाएंगीं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की घोषणा और शासन के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है। जल्द ही इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। नए ब्लॉक में मड़ावरा, बिरधा और महरौनी ब्लॉक में शामिल ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में लंबे समय से नाराहट को तहसील बनाने की मांग की जा रही थी। विस चुनाव के दौरान जनसभा करने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नाराहट को ब्लॉक बनाने का आश्वासन दिया था। चुनाव के बाद सरकार बनने पर 29 अक्तूबर को ललितपुर आए डिप्टी सीएम ने नाराहट को ब्लॉक बनाने की घोषणा की। इसके बाद शासन से भी आदेश जारी कर जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगा गया।
इसके बाद ग्राम्य विकास विभाग नए ब्लॉक के सभी मानकों को ध्यान में रखकर नक्शा तैयार कर रहा है। ब्लॉक के लिए न्यूनतम जनसंख्या 75 हजार होती है। इस मानक को देखते हुए 41 ग्राम पंचायतों को नए ब्लॉक में शामिल करने की तैयारी है। ब्लॉक में ग्राम पंचायतों को शामिल करने के लिए अफसर मंथन में जुटे हैं। अफसरों के मुताबिक अगले सप्ताह तक प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

न्याय पंचायतों का फंस रहा पेंच
नए विकासखंड में कुछ न्याय पंचायतों को शामिल करने को लेकर पेंच फंस रहा है। ग्राम्य विकास विभाग ने ब्लॉक बनाने की रूपरेखा तो बना ली है, लेकिन नए ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्र की न्याय पंचायतों को शामिल करने के लिए पंचायती राज विभाग से अनुमति लेनी है। बताया जाता है कि एक न्याय पंचायत में सात गांव आते हैं। अगर एक गांव को नए ब्लॉक में लिया जाता है, तो उसकी न्याय पंचायत दूसरे ब्लॉक में होगी। ऐसे में काम प्रभावित होंगे। इसके लिए पंचायतीराज विभाग से बात की जा रही है।
जिले में हो जाएंगे सात ब्लॉक
जिले में अब तक कुल तीन तहसीलें सदर, महरौनी और तालबेहट हैं। जबकि छह ब्लॉक, जिसमें मड़ावरा, तालबेहट, महरौनी, जखौरा, बिरधा, बार शामिल हैं। अब नाराहट ब्लॉक बनने के बाद जिले में सात विकासखंड हो जाएंगे।
नाराहट को ब्लॉक बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। संभावना है कि इसमें करीब 41 ग्राम पंचायतों को शामिल किया जाएगा। जो कि महरौनी, मड़ावरा और बिरधा ब्लॉक की ग्राम पंचायतें होंगी। जल्द ही नाराहट ब्लॉक का सृजन हो जाएगा। - मनोहर लाल पंथ, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री
विज्ञापन

नाराहट ब्लॉक बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द इसे पूरा कर शासन को भेजा जाएगा। - आलोक सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें