फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में महिला से मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी (ललितपुर)। थाना जखौरा के गांव कल्यानपुरा में जमीनी विवाद में गांव के ही एक व्यक्ति ने अनुसूचित जाति की महिला से मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को सोशल मीडिया पर गांव कल्यानपुरा में एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक खेत पर महिला की एक व्यक्ति लाठियों से मारपीट करते हुए दिख रहा है। महिला के चीखने चिल्लाने पर आसपास की महिलाएं भी वहां पहुंच जाती हैं। महिला रानी पत्नी प्रमोद अहिरवार ने पुलिस से मामले की शिकायत की। महिला ने कहा कि गांव के ही कुछ लोगों ने उससे जमीन हड़पने की नीयत से मारपीट की। साथ् ही जान से मारने की धमकी दी। थाना अध्यक्ष जखौरा अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत एवं वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। शांतिभंग में आरोपी सेतराम कुशवाहा पुत्र रामू कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें