फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 400 क्विंटल मूंगफली का नहीं हो सका उठान, अटका भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। क्रय केंद्रों पर मूंगफली की खरीद का अब भी 16.56 करोड़ रुपये भुगतान नहीं हो सका है। यहां तक कि 400 क्विंटल मूंगफली का उठान भी नहीं हो सका है, इसके चलते इसका भुगतान अटका हुआ है।
खरीफ की फसलों में मूंगफली की खरीद सभी केंद्रों पर 19 नवंबर से शुरू की गई थी, जो 19 दिसंबर तक चली। इसके बाद केंद्रों पर पहले से पहुंच चुके 2324 किसानों की मूंगफली की तुलाई करवाकर रखवा ली गई थी। जनवरी में इन किसानों से 4900 क्विंटल मूंगफली की खरीद की गई थी। कुल 1,38,268 क्विंटल मूंगफली की खरीद हुई थी। फरवरी के मध्य तक 82 हजार 600 क्विंटल मूंगफली का उठान कराकर अलग-अलग गोदामों में रखवा दिया गया। जनपद के सभी गोदाम भरने के बाद बची हुई 55,668 क्विंटल मूंगफली बरेली भेजी जा रही थी। उठान होने के बाद किसानों को भुगतान भी शुरू कर दिया गया। अब तक 77 करोड़ 20 लाख रुपये का भुगतान किया गया है, जबकि 16 करोड़ 56 लाख रुपये का भुगतान होना बाकी है।
विज्ञापन

-
उठान के बाद होता है भुगतान
केंद्रों पर खरीद के बाद एजेंसियां मूंगफली का उठान करती हैं। उसका डाटा दिल्ली और वहां से लखनऊ मुख्यालय भेजा जाता है। इसके बाद ही किसानों को मूंगफली का भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन

-
मूंगफली खरीद का 77.30 करोड़ रुपये भुगतान हो चुका है। 16.56 करोड़ का भुगतान बाकी है, इसकी प्रक्रिया चल रही है। अभी 400 क्विंटल मूंगफली का उठान नहीं हो सका है, इसके लिए जिलाधिकारी स्तर से वार्ता की जा रही है।
-अर्वन मेहर सिंह, एआर कोऑपरेटिव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें