फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजघाट बांध के छह गेट खोलकर निकाला 40 हजार क्यूसेक पानी

विज्ञापन
राजघाट बांध के गेट खोलकर छोड़ा गया पानी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। राजघाट बांध के छह गेट खोलकर 40 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं, गोविंद सागर बांध भी भरने के करीब पहुंच गया है। रविवार को बांध का जलस्तर 1190.7 हो गया है। लगातार बारिश होने से जल स्तर और भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

लगातार बारिश से बढ़ रहे जलस्तर के चलते राजघाट बांध के छह गेटों को खोलकर 40 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई है। वहीं शहर के गोविंद सागर बांध का भी जलस्तर बढ़ रहा है। रविवार को राजघाट बांध में नदियों के साथ नालों के पानी आने से जलस्तर बढ़ गया है। बांध में 369.9 जलस्तर है। लेकिन लगातार आ रहे पानी से बांध के गेट खोले गए हैं। छह गेटों को एक-एक मीटर खोलकर 40 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई है। लगातार बांध में पानी आ रहा है। इसको लेकर बांध के गेट खोलकर निकासी की जा रही है। बांध को 371.7 पर पूरा भर जाता है। लेकिन यह सितंबर माह में रखा जाएगा।
वहीं बीते दिनों की बारिश से शहर के गोविंद सागर बांध का भी जलस्तर बढ़ रहा है। रविवार को बांध का जलस्तर 1190.7 पहुंच गया है। अब बारिश रुकने से बांध में कम पानी आ रहा है। बांध का जलस्तर बढ़ने पर 92. 5 पर गेट खोले जाएंगे। इस माह के हिसाब से आगे भी दो दिन तक बारिश होने से बांध के गेट खुलने की उम्मीद है। जनक भदौरिया, सुपरवाइजर राजघाट बांध ने बताया कि बांध में लगातार पानी आ रहा है। इससे जलस्तर बढ़ता जा रहा है। रविवार को बांध के छह गेटों को एक-एक मीटर खोलकर 40 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई है। अवर अभियंता राजघाट निर्माण खंड विकास दीप भारती ने बताया कि अगस्त माह में बांध के जलस्तर को 1193 रखना है। इसे ध्यान में रखकर बांध के स्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। वर्तमान में 1190.7 जलस्तर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें