फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 37 फीसदी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में अवधि बीतने के डेढ़ वर्ष बाद भी 37 फीसदी वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लग पाई है। वर्तमान में यह वाहन बिना एचएसआरपी के सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इन्हें कोई कार्रवाई का भी भय नहीं है।
शासन ने एक अप्रैल 2019 से सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगाना अनिवार्य कर दिया था। तब से नए वाहनों पर रजिस्ट्रेशन के साथ ही एचएसआरपी जारी होने लगी थी। वहीं पुराने सभी वाहनों पर एचएसआरपी लगाने के लिए समय दिया गया था। इसमें प्रत्येक अंक के लिए अलग-अलग समय दिया गया था। पुराने वाहनों को सितंबर 2023 तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन

वर्तमान में सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में 2.96 लाख वाहन पंजीकृत हैं। इनमें वर्ष 2019 से अब तक खरीदे गए नए वाहन व पुराने वाहनों में फिटनेस व अन्य कार्यो के चलते 1,86,480 वाहनों में एचएसआरपी लग गई है। हालांकि वर्तमान में एआरटीओ में वाहन संबंधी कार्य में एचएसआरपी की अनिवार्यता के चलते संख्या में वृद्धि हो रही है। लेकिन, पुराने वाहनों को सितंबर 2023 तक हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाना अनिवार्य होने के बाद भी नहीं लग गई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक लगभग 109320 वाहन बिना एचएसआरपी के फर्राटा भर रहे हैं। हद तो तब हो गई, जब विभागीय अधिकारी आए दिन कार्रवाई का दावा कर रहे हैं, इसके बाद भी वाहन स्वामी बेखौफ फर्राटा भर रहे हैं। ऐसे में कार्रवाई की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कुछ गाड़ियां चल नहीं रही हैं। पुरानी होने से खत्म हो गई है। पंजीयन निरस्त न होने से दस्तावेजों में दर्शा रहीं है। अधिकारियों का कहना है कि चेकिंग के दौरान बिना एचएसआरपी के वाहन मिलने पर चालान किया जाता है। अब अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
इस तरह लगवा सकेंगे नंबर प्लेट
वाहन पर एचएसआरपी लगवाने के लिए विभागीय वेबसाइट पर डाटा अपलोड करें। इसमें वाहन स्वामी नाम, पता समेत आवश्यक विवरण भरें। वाहन की श्रेणी भरें। वाहन कंपनी के डीलर को चुनें और चेसिस व पंजीयन नंबर अपलोड करें। आरसी और आईडी अपलोड करने पर ओटीपी आएगा। टाइम स्लॉट चुनें व ऑनलाइन भुगतान करने पर नंबर प्लेट लगाने का समय संबंधी संदेश मिल जाएगा। इसके बाद तय समय पर निर्धारित स्थान पर प्लेट लगवा सकेंगे।
-
फैक्ट फाइल
कुल वाहन - 2.96 लाख कामर्शियल - 38 हजार
निजी वाहन - 2.58 लाख एचएसआरपी - 186480
बिना एचएसआरपी - 109320 एचएसआर की अनिवार्यता- एक अप्रैल 2019
पुराने वाहनों को प्लेट की अवधि - सितंबर 2023
-
वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। जांच अभियान चलाकर ऐसे वाहनों का चालान किया जाएगा।
- लिली चौधरी, पीटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें