फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 8.72 करोड़ की सोलर लाइटों से रोशन होंगे 36 सहरिया गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी नेडा 36 सहरिया गांव की बस्तियों को 8.72 करोड़ रुपये की लागत से रोशन करेगा। इन गांवों में 1182 घरों को चिह्नित किया गया है, जिनमें बिजली कनेक्शन नहीं है। वहीं, गांवों की सड़कों पर 200 सोलर स्ट्रीट लाइटें और 41 हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही 63 सरकारी भवनों पर भी सोलर लाइट लगाई जाएंगी। विभाग इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज रहा है।
जनपद के 36 सहरिया गांव ऐसे हैं, जिनमें 1182 सहरिया घरों पर अब तक बिजली कनेक्शन नहीं हैं। प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत ऐसे गांवों में उन घरों, गली मोहल्लों एवं सरकारी भवनों पर यूपी नेडा सोलर सिस्टम लगाएगा। इसके लिए सर्वे कराया गया है, जिनमें मड़ावरा क्षेत्र के 32 सहरिया गांव की बस्तियों एवं बिरधा क्षेत्र के चार सहरिया गांवों को शामिल किया गया है। सभी 1182 घरों में एक किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाए जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

इन गांवों में मुख्य चौराहा व सड़कों पर दो सौ सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी, जबकि 41 हाईमास्ट लाइट लगाई जानी है। बड़े गांव में दो और छोटे ग्रामों में एक-एक स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की योजना है। इन चयनित गांवों में स्थित सरकारी भवनों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, उपस्वास्थ्य केंद्रों में उनकी क्षमता के अनुसार एक से चार किलोवाट तक के सोलर सिस्टम लगाए जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

-
36 सहरिया गांवों को सौर ऊर्जा से रोशन किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 1182 सहरिया घरों को चिह्नित किया गया है। स्वीकृति के लिए इसे शासन को भेजा जाएगा।
-राजेश बघेल, परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें