फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे 35.89 हजार छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तारीख माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने घोषित कर दी है। जिसके बाद विभाग परीक्षा को कराने की तैयारियों में जुट गया है। इस साल बोर्ड परीक्षा में कुल 35895 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा का कार्यक्रम बोर्ड ने हाल ही में जारी कर दिया है। परीक्षाएं 5 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित कराई जानी प्रस्तावित है। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। इस शैक्षिक सत्र में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा में कुल 35895 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जिसमें हाईस्कूल में 21093 और इंटरमीडिएट के 14802 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं अपना कोर्स पूरा करने में जुट गए हैं। इधर परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुट गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम जारी हो गया है। परीक्षा केंद्रों की सूची जल्द ही जारी हो जाएगी। बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा को शांति पूर्वक और नकलविहीन तरीके से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें