फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जिले में प्रतिमाह टीबी के लक्षणों वाले 350 मरीज हो रहे हैं चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भले ही सरकार ने भारत को टीबी मुक्त करने का संकल्प लिया हो, लेकिन जागरुकता के अभाव में जिले में मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रतिमाह करीब 350 नए मरीज चिह्नित किए जा रहे हैं। जिले में वर्तमान में 4755 मरीज चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के छह सीएचसी में तीन पर एक्स-रे जांच की सुविधा नहीं है। ऐसे में मरीज मुख्यालय पर स्थित जिला क्षय रोग केंद्र पर पहुंच रहे हैं। यहां पर भी टेक्नीशियन के अभाव में डिजिटल एक्स-रे जांच ठप है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पर्याप्त मात्रा में दवा वितरण की जा रही है। इसके बाद भी जिले में क्षय रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इनमें बच्चों के क्षय रोग की चपेट में आने की संख्या कई गुना रफ्तार से बढ़ रही है। वर्तमान में जनपद में 4755 मरीज स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित किए हैं, जिनमें से 4555 मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया जा रहा है। हालांकि जनपद इस बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। प्रतिमाह 350 मरीज चिह्नित किए जा रहे हैं, जागरुकता व शिक्षा के अभाव में मरीज नियमित दवा नहीं लेते हैं, जिससे उन्हें ठीक होने में लंबा समय लग रहा है। हालांकि वर्तमान समय में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी खासा इजाफा हुआ है। प्रतिमाह करीब 320 मरीज स्वस्थ हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें