- आपसी सुलह समझौता के आधार पर लोगों को मिला न्याय
फोटो- 16
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर 31954 वादों का निस्तारण किया गया। साथ ही 9,54,67,884 रुपये समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया।
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलोक कुमार पाराशर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। जिला जज ने चार वाद निस्तारित कर 1000 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया। अपर जिला जज गुलाब सिंह ने सात वाद निस्तारित कर 1,02,000 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण, अपर जिला जज (डकैती) सुनील सिंह छह वाद निस्तारित कर 2500 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण, अपर जिला जज (ईसीएक्ट) लोकेश ने 26 वाद निस्तारित किए गए। अपर जिला जज (पॉक्सो) नवनीत कुमार ने एक वाद निस्तारित किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर ने 5255 वाद निस्तारित कर 3,66,700 रुपये का जुर्माना लगाया गया। सिविल जज (सीनियर डिविजन) मयंक जायसवाल ने 409 वाद निस्तारित कर 13,500 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण, सिविल जज (सीनियर डिविजन एफटीसी) रविशंकर गुप्ता ने 631 वाद निस्तारित कर 200 रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण, सिविल जज (जूनियर डिविजन) अदिति जैन ने 1015 वाद निस्तारित कर 1090686 रुपये की समझौता राशि, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बहादुर सिंह ने 159 वाद निस्तारित कर 13583 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया गया। भारत संचार निगम लिमिटेड के टेलीफोन से संबंधित 12 वाद निस्तारित कर 21395 रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण एवं जिला मुख्यालय पर हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों के 517 वादों का निस्तारित कर 8,48,52,329 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया गया। श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के तीन वाद निस्तारित कर 54,700 रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय नंद प्रताप ओझा ने पारिवारिक वाद से संबंधित 60 वाद निस्तारित किए। पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अरविंद कुमार ने मोटर दुर्घटना से संबंधित 34 वाद निस्तारित कर 7,25,5000 रुपये का प्रतिकर दिलाया गया। स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष सुबेदार सिंह ने 13 वादों का निस्तारण किया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने पांच वाद निस्तारित कर 1,54,3262 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया गया। जिलाधिकारी एवं उनके अधीन न्यायालयों/विभागों ने 22921 वादों का निस्तारण किया गया।
महरौनी में 644, तालबेहट में 159 वाद निपटे
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महरौनी नरेश कुमार दिवाकर ने 447 वाद निस्तारित कर 4470 रुपया की समझौता राशि, सिविल जज (जूनियर डिविजन) महरौनी अतुल ने 197 वाद निस्तारित कर 6020 रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय तालबेहट रंजीत ने 159 वाद निस्तारित कर 135832 रुपये का जुर्माना लगाया गया।