फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथी दुकानदारों ने खटखटाया डीएम का दरवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फुटपाथी दुकानदारों ने खटखटाया डीएम का दरवाजा
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के विभिन्न हिस्सों से हटाए गए फुटपाथी दुकानदारों ने रोजगार का संकट उत्पन्न होने पर डीएम का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने फुटपाथी दुकानदारों को व्यवस्थित करने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्ग पर जगह-जगह अतिक्रमण है। इसमें सबसे ज्यादा फुटपाथी दुकानदार हैं जो सड़क किनारे ठेला या दुकान लगाते हैं। बीते दिनों नगर पालिका परिषद ने घंटाघर से जैन अटामंदिर तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था। इस दौरान कई फुटपाथी दुकानदार प्रभावित हुए हैं। अब उन जगहों पर दुबारा दुकान लगाने से पुलिस रोक रही है। जिससे उनके सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। कइयों का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। कई प्रभावित दुकानदारों ने सदर विधायक रामरतन कुशवाहा से मुलाकात कर समस्या के निदान की मांग की थी। मंगलवार को फुटपाथी दुकानदार जिलाधिकारी के दरवार में पहुंचे। यहां उन्होंने दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि फुटपाथ पर अस्थाई ठेला लगाकर अपना भरण पोषण करते हैं। तमाम दुकानदार तो ऐसे हैं जो कई पीढ़ी से फुटपाथ पर ही दुकान लगा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन व नगर पालिका परिषद के अधिकारियों पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन पर राजेश जैन, मजीद खां, मु. सोहिब, क्यूम, शंभू, जयप्रकाश, नीतेश, अलताफ, रमजानी, नरेंद्र, नसीम, ब्रजेश, विक्रम, मुकेश, जीवनलाल, मु. असलम, मु. मुईनउद्दीन, अनीस राईन, संजू खटीक, नीलू खटीक, भगवान सिंह, मु. सलमान, राशिद, नासिर, हरदास, विक्की कुशवाहा आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें