फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 लाख के विद्युत बकाए पर काटे 95 कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
51 लाख के विद्युत बकाए पर काटे 95 कनेक्शन
विज्ञापन

ललितपुर। सरचार्ज समाधान योजना के अंतर्गत बिजली विभाग द्वारा रविवार को शहर के विभिन्न मुहल्लों में लगाए गए मेगा विद्युत शिविर व अभियान के दौरान 51 लाख रुपए की बकाएदारी पर 95 विद्युत कनेक्शन काटे और करीब चार लाख रुपये विद्युत राजस्व भी वसूला। विभाग द्वारा अभियान के दौरान सरचार्ज समाधान योजना के तहत 24 पंजीकरण भी कराए। मेगा शिविर में पूरे जिला से बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

बिजली विभाग द्वारा अधीक्षण अभियंता पीआर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर के मुहल्ला रामनगर, इलाइट क्षेत्र व अन्य मुहल्लों में मेगा विद्युत शिविर लगाए गए और विद्युत टीमों की मदद से विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में अधिशासी अभियंता उपखंड अधिकारी प्रथम राजेश पटेल, उपखंड अधिकारी द्वितीय जगदीश प्रसाद, अवर अभियंता पंकज मौर्य, पंकज सोनी, राजकुमार, एसपी सिंह, बृजेंद्र पाल की टीम ने शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे से कर्मचारियों के साथ अभियान चलाया गया। मेगा शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं को अधिशासी अभियंता व उपखंड अधिकारी ने मौके पर निस्तारण कराए गए और राजस्व जमा कराया। वहीं अवर अभियंताओं ने उपखंड अधिकारियों के साथ घर-घर जाकर मुहल्लों में विद्युत मीटरों की चेकिंग की। मीटरों की जांच की गई और घरों के अंदर लगे मीटरों को बाहर लगाया। मीटरों में गड़बड़ी पर विभाग द्वारा मौके पर ही मीटरों को भी बदला गया। रविवार को अभियान में बिजली विभाग ने 12 विद्युत मीटर बदले और सरचार्ज माफी समाधान योजना के तहत 24 उपभोक्ताओं के पंजीकरण कराए। विभाग द्वारा 51 लाख रुपए की बकाएदारी के 95 उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी मौके पर ही अभियान के दौरान काट दिए गए। वहीं विभाग द्वारा काउंटरों के माध्यम से रविवार को चार लाख रुपए का विद्युत राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें