फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद के फार्म हाउस पर अध्यक्ष ने की सभासदों से अनौपचारिक बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सभासद के फार्म हाउस पर अध्यक्ष ने की सभासदों से अनौपचारिक बैठक
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट के पत्र से उपजे हालातों पर सभासद पतियों ने रखा पक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए गए पत्र से उपजे हालातों के बाद पहली बार पालिकाध्यक्ष ने सभासदों के साथ अनौपचारिक बैठक की। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं, सभासद पतियों ने रोक लगाने पर अपनी पीड़ा का इजहार किया। जिला मजिस्ट्रेट मानवेंद्र सिंह ने पालिका की बोर्ड बैठक सहित पति व संबंधियों के दखल पर रोक लगा दी है। इससे उन सभासदों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है जो अब तक घरेलू कार्यों ही दिलचस्पी लेती रही और उन्हें पालिका के कार्यों से ज्यादा मतलब नहीं रहा। अब ऐसे में सभी महिला सभासदों को पालिका की हर गतिविधि में रुचि लेनी होगी। वहीं, महिला पदाधिकारी की आड़ में नेतागीरी कर रहे पति व संबंधी असहज महसूस कर रहे हैं। इस उत्पन्न स्थिति में सभासदों के पति व संबंधी अपनी पीड़ा व्यक्त नहीं कर पा रहे थे। इन्हीं में से एक सभासद ने अध्यक्ष के साथ बैठक कराने की पहल की। इसके लिए उन्होंने अपना फार्म हाउस चुना। बुधवार को फार्म हाउस पर अध्यक्ष रजनी साहू सहित करीब एक दर्जन सभासद व उनके संबंधी अनौपचारिक चर्चा में शामिल हुए। कई सभासदों ने इस बैठक से किनारा कर लिया। इस बैठक को लेकर तरह-तरह चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


पालिका के संबंध में नहीं हुई चर्चा
एक पार्षद ने अपने फार्म हाउस पर अध्यक्ष व सभासदों को अपने परिवार के साथ बुलाया था। इस दौरान पालिका के संबंध में कोई भी चर्चा नहीं हुई। इस दौरान सभी ने मक्का के भुट्टा खाए और मट्टा पीकर चले आए।
विज्ञापन

रजनी साहू, अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें